Friday, March 6, 2020

15. छत्तीसगढ़

1. आज 25 अप्रैल18 को छोटी बैठक डॉ राजेन्द्र जी के घर पर प्रवीण मशेरी, मोहन पवार व शीला जी आये। शीला जी का महिला वर्ग दिल्ली के बारे में कोई ज्यादा अच्छा विचार नहीं था। ऐसा लगता है कि दिल्ली कार्यक्रम के अच्छे बिंदु सभी के ध्यान में करवाने की जरूरत है।
दूसरे, ये तो कहते थेकि छतीसगढ स्वदेशी तन्त्र में बदल हो लेकिंन एकदम बढ़िया नाम कोई ध्यान नहीं आ रहा था।  हाँ, राजेश प्रजापति के बारे में अपेक्षकृत सबका अच्छा मत था। घर पर जा कर बात भी हुई और प्रवास थोड़ा करेंगे ऐसा कहा।  राजेश पर कोइ प्रत्यक्ष राजनीतिक दायित्व भी  नहीं है, ईमानदार है, छः भाइयों में से एक भाई  राजनीति में है।  कुल मिलाकर उसके प्रति सद्भाव है। अहमदाबाद आने के लिए निमंत्रित किया है, आगे जो निर्णय सोचेगे वो होगा।
2.  प्रवास के लिए कार्यविभाजन, मास, डेढ़ मास में एक बार वहां प्रवास करना और इन इकाइयों का विशेष ध्यान रखना:
A. मोहन जी:  दुर्ग, राजनादगांव और बालोद
B. शीला जी: महासमुंद, धमतरी व रायगढ़।
C. डॉ राजेन्द्र जी: बिलासपुर,चाम्पा व अकलतरा।
D. दिनेश पाटिल: बेमेतरा, कावर्धा, मुंगेरी।
ऐसे 12 स्थान ढूंढे हैं।
E. प्रफुल्ल चाकी विशेष रूप से जगदलपुर विभाग, (जो कि नक्सलवाद प्रभावित है) देखेंगे।
F. राजेश प्रजापति: रायपुर, बिलासपुर व राजनादगांव में सहयोग करेंगे।
टेस्ट के लिए  कहा कि पूज्य सुदर्शनजी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम इन स्थानों पर हों और कोई न कोई वक्ता बाहर से भी भेजेंगे और ये अपने अपने स्थान की तैयारी करवाएं।तिथियां 19,20 हो रहा है बिलासपुर, रायपुर। 21,22,23 में अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हो सकते है।
3. विकास व सम्हाल के लिए कुछ नामों पर सहमति थी: राजनादगांव से प्रोफेसर ओंकार श्रीवास्तव, (पहले वाली टीम को मुक्त करना होगा) को मुक्त करना ही पड़ेगा।) प्रोफ. चंद्राकर, अर्थशास्त्र, रायपुर, प्रतीक पांडेय: तखतपुर, योगेश्वर देशमुख, बालोद व राजनादगांव।
3A: हर उपर्युक्त कार्यकर्ता 10-15 नाम विशेषरूप से अपने चुने हुए ज़िलों से चुनकर उनकी सम्हाल, विकास व सक्रियता के लिए प्रयास करेंगे। एक सप्ताह में अपने नामों के फ़ोन सहित सूची प्रेषित करेंगे।
4. श्री दिग्विजय भाखरे से बात हुई महानगर रायपुर बारे, यहां चार भाग, 14 नगर और131 बस्तियां है, पहले चारो भागों के अलग अलग भाग प्रमुख बनाये जिन्हें सह महानगर प्रमुख बनाये। एक पहले से राजेश प्रजापति है। बाकी के लिए प्रवीण देवड़ा, (98261 79738) महेंद्र कोडियार एवं वर्धमान सुराणा है। चारों  भागों की सक्रियता प्रारम्भ हो। जून में एक बड़ी बैठक हर विभाग की प्रवास के लिए अधिकारियों संग करेंगे।

5.मोहन जी व सुब्रत चाकी संग संगवारी व CBMD कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। कुछ अच्छी "सफलता की कथाएँ सुनाई जिसे व्हाट्सअप पर लिख भेजेंगे। स्वदेशी को समझना और थोड़ा समय लगाना।
पूर्णकालिकों को भी चारों भागों में सक्रियता अपेक्षित।
 
6. आगामी छः मास का नक्शा:
मई मास 5,6 को अहमदाबाद तैयारी।
A. जून मास 21-23 पूज्य सुदर्शन प्रेरणा के उपलक्ष्य में रोजगार विषय पर कार्यक्रम। विचारवर्ग के लिए कार्यकर्ता ढूंढना।
B. जुलाई मास 20,21,22 दुर्ग में विचारवर्ग सम्पन्न होना।
C. अगस्त में मेरा बिलासपुर में दो दिवसीय प्रवास, तिथि निर्धारण होना।
D. सेप्टेम्बर में क्या प्रान्त सम्मेलन हो सकता है, कहीं के स्वदेशी मेले से भी जुड़ सकता है।
E. अक्टूबर में मेरा रायपुर इसी प्रकार का प्रवास।

No comments:

Post a Comment